google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल, कहा कमल खिलाएंगे, छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाएंगे.....

Aug 7, 2023
3 min read








































































  • भूपेश की धोखेबाजी से खफा युवाओं को भाजपा पर भरोसा- साव


  • सब्जबाग दिखाकर छलने वालों को दिन में तारे दिखाने युवा तैयार- बृजमोहन


  • युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू के नेतृत्व में युवा हुए भाजपा में शामिल।

रायपुर। पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रति सभी वर्गों में बढ़ते रुझान के बीच आज भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी ,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, की उपस्थिति में सैकड़ों युवाओं ने भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किया। इन युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की राष्ट्रवादी, विकासवादी नीतियों से जुड़ने के लिए उत्साह दिखाया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा से जुड़ने वाले युवाओं का अपनत्व के साथ स्वागत करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आपका स्वागत है।भाजपा ही देश और छत्तीसगढ़ को कुशल, सक्षम और बेदाग नेतृत्व देकर आगे बढ़ा सकती है।भूपेश बघेल ने युवाओं को धोखा दिया है। छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस की धोखेबाजी से खफा हैं और युवाओं को भाजपा पर भरोसा है।

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए युवाओं को झूठे सपने दिखाए।सब्जबाग दिखाकर छलने वालों को दिन में तारे दिखाने छत्तीसगढ़ के युवा तैयार हैं। कांग्रेस की सरकार निर्वस्त्र हो गई है क्योंकि इसके राज में हमारे युवाओं के निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करना पड़ा। कांग्रेस ने युवाओं को सिर्फ धोखा दिया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने कहा कि अब ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं को ठगने वाले की खैर नहीं है। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य पर लगा ग्रहण हटने वाला है। तीन महीने बाद छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के रास्ते खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठगेस सरकार अपने बोझ से धंसकने वाली है। युवा शक्ति इसे एक धक्का और मार दे।

भाजपा के नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं ने कांग्रेस के छलावे में आकर एक बार कांग्रेस को अवसर दिया लेकिन कांग्रेस की भ्रष्ट भूपेश सरकार ने युवा पीढ़ी के साथ धोखेबाजी करके युवाओं के भविष्य के साथ भी भ्रष्टाचार करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और 15 साल में इसे देश के विकसित राज्यों की कतार में खड़ा किया। भाजपा की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता कर रही है लेकिन कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ के विकास का पैसा, जनता की सुविधाओं के लिए मिलने वाला पैसा कांग्रेस और भ्रष्ट कांग्रेसियों को पालने में खर्च कर रही है। पांच साल में छत्तीसगढ़ को 2003 से पहले की स्थिति में पहुंचा दिया। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का चरोखर बना दिया गया है।

युवाओं ने कांग्रेस के विरुद्ध भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार का भरोसा दिलाने वाले भूपेश बघेल ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर भ्रष्ट कांग्रेसियों का गुजारा भत्ता जुगाड़ने का काम किया है। राजीव मितान क्लब के जरिये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पोषण किया जा रहा है। बेरोजगारी भत्ते में युवाओं के साथ धोखाधड़ी की है। 10 लाख युवाओं को 25 सौ रुपये महीने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। इन 10 लाख युवाओं को भत्ता देने की बारी आई तो कांग्रेस साफ मुकर गई कि बेरोजगारी भत्ता देने का वादा जन घोषणा पत्र में किया था। कांग्रेस का घोषणा पत्र घोटाला पत्र साबित हुआ। चलाचली की बेला में चंद युवाओं को भत्ता देने का ढोंग किया गया। छत्तीसगढ़ के युवा भत्ता नहीं, रोजगार चाहते हैं। भूपेश बघेल ने न तो रोजगार दिया न वादे के मुताबिक बेरोजगारी भत्ता दिया। पांच साल तक बेरोजगारी के फर्जी आंकड़े पेश किए और रोजगार के झूठे आंकड़े गिनाते रहे। हद तो यह है कि व्यापमं घोटाला, पीएससी घोटाला, भर्ती घोटाला, परीक्षा घोटाला किया। घोटालों की सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य भ्रष्टाचार की गिरफ्त में जकड़ दिया है। युवा इस निकम्मी और भ्रष्टतम सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है। युवाओं को भरोसा है कि भाजपा की सरकार आएगी तो छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार मुक्त होगा। युवाओं को उनका हक मिलेगा।

इस अवसर पर शिवसेना से राहुल सोनवानी जिला महासचिव रायपुर,चंद्रकांत वर्मा, जिला सचिव रायपुर, प्रमोद दुबे जिला उपाध्यक्ष रायपुर, त्रिलोकी नाथ यादव सह जिला सचिव रायपुर, आनंद साहू अध्यक्ष धरसीवां विधानसभा, खीलेश बंजारे अध्यक्ष खरोरा ब्लॉक, तामेश्वर मरकाम उपाध्यक्ष खरोरा ब्लॉक, खूबचंद मरकाम सचिव खरोरा ब्लॉक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही गैर राजनीतिक युवाओं के भी बड़ी संख्या में भाजपा प्रवेश किया।

कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी,भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल,रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक नंदे साहू ,देवजी भाई पटेल, वैभव बैस सहित बड़ी संख्या में युवा माजूद रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html