थाना पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता, कांग्रेसी नेता पर प्राणघातक हमला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर- न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता विधिराम सिदार पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है. आज शाम नेता विधिराम सिदार पर दो अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त हमला कर दिया जब वह अपने दोस्त राजेश्वर पांडे के साथ बोलरो से दरबचली के खोंगसरा गांव जा रहे थे. इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा था।
कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता विधिराम सिदार के मुताबिक दो अज्ञात युवकों ने उन्हें बोलेरो से खींचकर पीटा. दोनों हमलावरों के चेहरे कपड़ों से ढके हुए थे। इसी बीच उनके साथ मौजूद राजेश्वर पांडे ने बीच-बचाव किया. हमलावर मौका देखकर भाग गये। इस घटना के बाद पीड़ित कांग्रेस नेताओं ने बेलगाना थाने में शिकायत दर्ज करायी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments