google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रदेश प्रभारी संजीव झा की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने थामा 'आप' का दामन

Sep 21, 2023
2 min read













































































  • कांग्रेस छोड़ 'आप' में शामिल हुईं जिला पंचायत सदस्य

  • जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा विजय जायसवाल और युवा सामाजसेवी प्रवीण विजय जायसवाल 'आप' में हुए शामिल

  • मौके पर कांग्रेस नेत्री और समाजसेवी के समर्थकों ने भी ली 'आप' की सदस्यता

  • 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने दोनों को दिलाई सदस्यता

  • कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संजीव झा ने कांग्रेस-बीजेपी को जमकर घेरा

  • प्रदेशवासियों की उत्थान के लिए किसी पार्टी ने नहीं किया काम- संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप

  • अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल से हूं प्रभावित- पूर्णिमा विजय जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य

  • छत्तीसगढ़ की बदहाली के लिए कांग्रेस-बीजेपी है जिम्मेदार- प्रवीण विजय जायसवाल, युवा सामाजिक नेता


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर, 21 सितंबर 2023 - आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज रायगढ़ के खरसिया में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संजीव झा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा विजय जायसवाल, युवा सामाजसेवी प्रवीण विजय जायसवाल और उनके सैकड़ों समर्थकों को 'आप' की सदस्यता दिलाई।

रायगढ़ के खरसिया में आयोजित आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संजीव झा छत्तीसगढ़ 'आप' प्रभारी संजीव झा ने कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा विजय जायसवाल, युवा सामाजसेवी प्रवीण विजय जायसवाल और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले इन प्रमुख हस्तियों के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। छत्तीसगढ़ की प्रगति में योगदान देने के इरादे से प्रतिदिन प्रदेशवासी 'आप' में शामिल हो रहे हैं।

साथ ही संजीव झा ने कहा कि इन दोनों नेताओं ने अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। इनके सामाजिक कार्यानुभव से पार्टी को फायदा मिलेगा। मौके पर प्रदेश सचिव (SC विंग) सिरिल धृतलहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष (किसान विंग) लल्लू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष (किसान विंग) सरहुल राम भगत, रायगढ़ जिलाध्यक्ष भरत दुबे, रायगढ़ नगर अध्यक्ष गोपाल बापोड़िया, पूर्व संगठन मंत्री योगेंद्र कुलदीप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सम्पत चौहान, पूर्व पुसौर ब्लॉक अध्यक्ष भीमदास महंत, रायगढ़ जिलाध्यक्ष (SC विंग) नरोत्तम चौहान, खरसिया शहर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र लहरी, महिला नेत्री बबली चौहान, मीडिया प्रभारी सुमित पटेल, चपले ब्लॉक अध्यक्ष परिमल यादव, सूपा ब्लॉक अध्यक्ष शिब्बू रात्रे, गोर्रा उपसरपंच मोहकम दास महंत, जोबी प्रभारी उदय राठिया, बरगढ़ खोला अध्यक्ष रविलाल राठिया, सरिया ब्लॉक अध्यक्ष आकाश बैरागी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थकगण उपस्थित रहें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html