मरीजों से भरे अस्पताल में सैकड़ों ने ले रखी है शरण, अब वहीं हो रहे हैं धमाके...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग में निर्दोष और निराश्रितों को जान मुफ्त में जा रही है। वजह ये है कि इजराइल ऐसे ठिकानों को निशाना बना रहा है जहां कभी मरीज होते हैं तो कभी जान बचाने के लिए मारे मारे फिर रहे शरणार्थी। इजराइल ने गाजा पर हमले के दूसरे चरण में गाजा में हवाई और जमीनी हमले शुरु कर दिए हैं।
फिलिस्तीनी अथॉरिटी का दावा है कि अब इजरायल गाजा के अस्पतालों को निशाना बना रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पतालों में शरण ली है। इसके अलावा घायलों का इलाज भी यहीं चल रहा है। वहीं इजरायल का कहना है कि वह उन्हीं जगहों पर अटैक कर रहा है जहां हमास के आतंकी छिपे हैं। इसके अलावा शिफा अस्पताल में हमास के आतंकियों ने अपना कमांड सेंटर बना रखा है। बीते 20 दिनों से जारी हमलों और गाजा में तबाही के बाद लोगों ने भागकर अस्पतालों में शरण ली है। शिफा अस्पताल गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल है।
यह गाजा के उत्तर में है। इजरायल की चेतावनी के बाद बहुत सारे फिलिस्तीनी दक्षिण में भाग गए हैं लेकिन इस अस्पताल में लगभग 50 हजार लोगों ने शरण ले रखी है। इसके अलावा अस्पताल घायल मरीजों से भी पटा पड़ा है। गाजा के लोगों का कहना है कि इजरायल सेफ जोन में भी बमबारी कर रहा है। अस्पताल में शरण लेने वाले एक शख्स ने कहा कि इजरायल ने सड़कों को भी तबाह कर दिया है। ऐसे में अस्पताल तक पहुंचना भी बहुत मुश्किल काम है। अल कुद्स अस्पातल के पास में भी इजरायल ने बमबारी की। इस अस्पताल में सैकड़ों मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा आसपास 12000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों ने शरण ले रखी है। वहीं इजरायल का कहना है कि आम लोगों को बचाने के लिए उसने अस्पताल खाली करने को कहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments