google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इस शहर के सड़कों पर सौ नई इलेक्ट्रिक बसें चलने की उम्मीद....

Jan 6, 2024
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गुडगाँव - सड़कों पर सौ नई इलेक्ट्रिक बसें चलने की उम्मीद है. इसको लेकर सरकार ने प्रदेश के लिए 447 बसों की अनुमति बीते सप्ताह दी है. उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी में जीएमसीबीएल के बेड़े में यह बसें शामिल हो जाएंगी. इन बसों का चार्ज करने के लिए जीएमसीबीएल द्वारा सेक्टर-10 के सिटी बस डिपो में ही चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है. इसको लेकर जीएमसीबीएल ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है |


जानकारी के अनुसार, पिछले पांच साल में गुरुग्राम और फरीदाबाद शहर की सड़कों पर सिटी बसों की संख्या 50 से 200 तक पहुंच गई है. सीएनजी आधारित लो फ्लोर सिटी बसें 2018 से गुरुग्राम शहर में संचालित की जा रही हैं. बसों के संचालन के लिए सितंबर 2017 में गुरुग्राम मेट्रोपालिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) का गठन किया गया था. सिटी बसें शहर ही नहीं बल्कि जिले के कस्बों और फरीदाबाद रूट पर भी चलाई जा रही हैं. खास बात यह है कि नए साल 2024 के फरवरी तक गुरुग्राम को 100 मिडी इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी. इन मिडी इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे |


गुरुग्राम के सेक्टर दस बस डिपो में एक बार में 62 इलेक्ट्रिक बसें चार्ज हो सकेंगी और फुल चार्ज होने पर एक बस 1 किलोमीटर तक दौड़ेगी. गुरुग्राम मेट्रोपालिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के सेक्टर-10 बस डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम जल्द शुरू होगा. जीएमसीबीएल अधिकारियों के अनुसार,आगामी सप्ताह में चार्जिंग स्टेशन के बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. पूरे प्रदेश में लगभग 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है. मिडी बसें साइज में छोटी होंगी और इनको भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी चलाना आसान होगा. जीएमसीबीएल फिलहाल 200 लो फ्लोर सीएनजी आधारित बसों का संचालन कर रहा है |


गुरुग्राम में 25 और फरीदाबाद में हैं 12 रूट जीएमसीबीएल की गुरुग्राम में 150 बसें 25 रूटों पर चल रही हैं. फरीदाबाद के 12 रूटों पर 100 बसों का संचालन किया जा रहा है. गुरुग्राम में सिटी बसों की कनेक्टिविटी मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, इफको चौक और रोडवेज बस स्टैंड से होने के कारण यात्रियों को फायदा मिल रहा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html