google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

राजधानी में मानवता शर्मसार: 8 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार....

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। गनीमत यह रही कि बच्ची की सूझबूझ और हिम्मत के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, लेकिन घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी जनाक्रोश है।



















मासूम के संघर्ष ने बचाई जान -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिकरापारा इलाके में सुलेमान कुरैशी नाम के एक युवक ने 8 साल की मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने की कोशिश की। आरोपी ने बच्ची को दबोच लिया था, लेकिन मासूम ने हार नहीं मानी। उसने काफी जद्दोजहद की और किसी तरह खुद को उस दरिंदे के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रही। वहां से सहमी हुई बच्ची सीधे अपने घर पहुंची और परिजनों को रोते हुए पूरी खौफनाक आपबीती सुनाई।


पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी गिरफ्तार -

बच्ची की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे बिना कोई देर किए सीधे टिकरापारा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रायपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और घेराबंदी कर आरोपी सुलेमान कुरैशी को धर दबोचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


इलाके में भारी आक्रोश, कड़ी सजा की मांग -

इस घिनौनी करतूत की खबर जैसे ही इलाके में फैली, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय नागरिकों में भारी उबाल है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे दरिंदों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो एक नजीर बने, ताकि भविष्य में कोई भी मासूमों की तरफ आंख उठाने की जुर्रत न कर सके।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html