बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के खिलाफ विशाल रैली की योजना...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बांग्लादेश के मुख्य विपक्षी दल की नेता व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ रैली निकालने की तैयारी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार उनसे इस्तीफा देने और अगले साल के आम चुनाव की निगरानी के लिए गैर-पक्षपातपूर्ण कार्यवाहक सरकार को सत्ता का हस्तांतरण करने की मांग को लेकर शनिवार को एक विशाल रैली निकाली जा रही है। इधर सत्तारूढ़ आवामी लीग पार्टी ने चेतावनी दी है कि हिंसा पैदा करने की किसी की कोशिश से बलपूर्वक निपटा जाएगा और वह विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के मुख्यालय के पास शांति रैली करेगी, जहां पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के समर्थकों के एकजुट होने की योजना है।
इसे लेकर विपक्ष ने कहा कि वह पीएम शेख हसीना को सत्ता से हटाने के लिए अंतिम प्रयास कर रहा है, क्योंकि निर्वाचन आयोग की देश के 12वें आम चुनाव की तारीख घोषित करने की तैयारी है, जो जनवरी में कभी भी हो सकते हैं। बता दें कि बांग्लादेश में चुनाव से पहले राजनीतिक तनाव बहुत ज्यादा है। क्योंकि शेख हसीना और जिया के बीच शत्रुता दशकों से चली आ रही है। हसीना सरकार महीनों से दबाव में आकर काम कर रही है, क्योंकि विपक्ष ने बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरु कर दिए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments