गोदाम में रखे थे भारी मात्रा में फटाखे, पुलिस ने किया जब्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बेमेतरा- जिला मुख्यालय के नेता चौक और कचहरी चौक के बीच लक्ष्मी बैंगल और अकलतरा रोड के शुभम बेकरी में एफएसटी की टीम ने छापेमार कार्रवाई की | कार्रवाई के दौरान लक्ष्मी बैगल के नाम से संचालित दुकान के अंदर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए | टीम ने व्यवसायी से पटाखों से संबंधित दस्तावेज की मांग की |
हालांकि दुकानदार ने संबंधित दस्तावेज नहीं दिए | यही कारण है कि पुलिस ने चार मंजिला दुकान से 3 पिकअप भरकर पटाखे जब्त किए | जब्त पटाखों की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है |एफएसटी की टीम ने जब्त पटाखों को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया | बता दें कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार पुलिस छापेमार कार्रवाई और सरहदी इलाकों में वाहन चेकिंग कर रही है. इस दौरान लगातार पुलिस प्रशासन को कामयाबी हाथ लग रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments