google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के एंट्री गेट पर भारी भीड़ जमा, वर्ल्ड कप फाइनल मैच...

Nov 19, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर है, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है, भारतीय टीम की कोशिश तीसरी बार खिताब जीतने पर है | मुकाबले के लिए दर्शकों का जोश हाई है, दर्शक स्टेडियम में पहुंचने लगे हैं, वहीं भारतीय टीम भी थोड़ी देर में स्टेडियम के लिए रवाना होगी |

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अहमदाबाद में कुल 6 वनडे मैच खेले हैं, जहां उनके बल्ले से 51.16 के एवरेज और 103.02 स्ट्राइक रेट से 307 रन आए हैं, रोह‍ित अहमदाबाद में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रव‍िड़ के रिकॉर्ड 342 रन को तोड़ने के करीब हैं, 36 रन बनाते ही ‘हिटमैन’ इस वेन्यू पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ख‍िलाड़ी बन जाएंगे | वहीं व‍िराट कोहली का बल्ला इस वेन्यू पर खामोश रहा है. उन्होंने यहां कुल 8 मैचों में 24 के एवरेज से 192 रन बनाए हैं|


भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज फाइनल मुकाबला है. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, जिसकी क्षमता 1 लाख 30 हजार दर्शकों की है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. कंगारू टीम पांच बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है. ऐसे में आज फैन्स को उम्मीद है कि रोहित ब्रिगेड ऑस्ट्रेलियाई टीम का ये गुरूर जरूर तोड़ेगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html