HRTC की बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मंडी - मंडी जिला के सरकाघाट में शुक्रवार सुबह एक HRTC की बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 5 से 6 यात्री सवार थे। हादसे में बस में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
हादसा भल्यारा गांव के पास पेश आया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय HRTC की यह बस जमनी से सरकाघाट की तरफ जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा पेश आया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments