google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं, HPU सोमवार से शुरू करेगा...

Dec 10, 2023
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शिमला - करीब 40 परीक्षा केंद्रों पर हजारों विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू करेगा। हालांकि विश्वविद्यालय ने 30 परीक्षा केंद्र पहले से स्थापित कर रखे हैं और रोल नंबर जैनरेट करने की प्रक्रिया पूरी होने पर शिमला शहर में कुछ और केंद्र बनाए जा सकते हैं। इसकी जानकारी संबंधित विद्यार्थियों को प्रदान कर दी जाएगी। इस बार परीक्षाएं पिछले सत्र की तुलना में समय पर शुरू हो रही हैं। पिछली बार परीक्षाएं समय पर शुरू नहीं हो पाई थीं और शीतकालीन अवकाश के बाद फरवरी माह में ये परीक्षाएं हुई थीं लेकिन इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन समय पर परीक्षाएं शुरू करने में सफल रहा है। इसको देखते हुए अगले शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान शैक्षणिक सत्र व परीक्षाओं का शैड्यूल पूरी तरह से पटरी पर आ जाएगा।


कोरोना काल के दौरान देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर बिगड़ गया था लेकिन अब यह लगभग पटरी पर आ गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 1 जनवरी से शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। अवकाश 18 फरवरी तक चलेगा। हालांकि जिनकी परीक्षाएं 1 जनवरी या फिर इसके बाद होंगी, वे विश्वविद्यालय में रुकेंगे और शेष विद्यार्थी घरों को रवाना हो सकते हैं। स्नातकोत्तर स्तर के कोर्सिज की परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों के रोल नंबर/एडमिट कार्ड गलत जैनरेट होने के बाद शनिवार को विद्यार्थी दोबारा से अपने रोल नंबर/एडमिट कार्ड जैनरेट करने में जुट गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जिनके रोल नंबर गलत जैनरेट हुए हैं वे तुरंत अपने-अपने लॉग इन आईडी पर जाकर पुन: रोल नंबर/एडमिट कार्ड जैनरेट करें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html