AI द्वारा होने दुरूपयोग से खुद को ऐसे बचाएं.... पढ़ें निर्देश

इस बात में कोई दो राय नही है की मशीन हमारी आवश्यकता के साथ-साथ कमजोरी बन गई है | जिससे Artificial Intelligence (AI) टूल्स तेजी से हमारी जिंदगी में शामिल हो रहा है | कुछ लिखना हो, फोटो एडिटिंग या वीडियो एडिटिंग करना हो, वो सब कुछ अब AI से किया जा सकता है, इतना ही नहीं, कंपनियां अपने-अपने मॉडल और प्लेटफॉर्म को लगातार एडवांस बनाने का प्रयास कर रही हैं | ऐसे में एक नया खतरा भी पनप रहा है, जहां किसी भोले-भाले यूजर्स की फोटो को एडिट उसके साथ फर्जीवाड़ा या फिर उसके खिलाफ गलत जानकारी को फैलाया जा सकता है |
अब लोगों को ऐसे ही फर्जीवाड़े से बचाने के लिए एक नया टूल तैयार किया है | Engadget की रिपोर्ट के मुताबिक, MIT के Computer Science And AI Lab ने एक ऐसी तकनीक तैयार की है, जिसे Photo Guard नाम दिया है | यह इमेज के लिए सेफ गार्ड का काम करेगी | यह टूल इमेज के कुछ सिलेक्टेड पिक्सल को बदलकर AI को फोटो एडिट करने से रोक सकती है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments