दुर्ग में खौफनाक वारदात: 19 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा कातिल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां आपसी रंजिश या किसी बात पर उपजे विवाद के चलते एक 19 वर्षीय युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात मोहन नगर थाना इलाके के बांबे आवास उरला क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने एक किशोर को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
सरस्वती ज्ञान मंदिर के पास दिया वारदात को अंजाम -
मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक घटना 22 अक्टूबर 2026 की है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांबे आवास उरला में स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक की शिनाख्त शिव बहादुर सिंह सोनी उर्फ शिवा (19 वर्ष) के तौर पर हुई है, जो इसी बांबे आवास उरला का रहने वाला था। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें -
हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल शिव बहादुर को फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महज 19 साल के युवक की इस तरह अचानक हत्या किए जाने से परिवार में कोहराम मच गया है और स्थानीय लोग भी इस बात से खासे डरे हुए हैं।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार -
वारदात की गंभीरता को देखते हुए मोहन नगर थाना पुलिस ने बिना वक्त गंवाए अपनी टीम को एक्टिव किया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही मुख्य आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए संदिग्ध की पहचान लक्ष्मी नारायण सारथी (20 वर्ष), निवासी हरना बांधा (जिला दुर्ग) के रूप में हुई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से कातिल ज्यादा देर तक कानून की गिरफ्त से दूर नहीं रह सका।
हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस -
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस खौफनाक वारदात के पीछे की असली वजह क्या थी। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद ही हत्या के सटीक कारणों से पर उठ सकेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments