google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सालासर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत...

Dec 23, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

चूरू- राजस्थान के चूरु जिले के रतनगढ़ में सालासर मार्ग पर भीषण हादसा हो गया. यहां रोड पर जा रही एक बाइक ट्रक से टकरा गई. इससे दो युवकों की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिए हैं. इस मामले की जांच की जा रही है |


जानकारी के अनुसार, यह घटना सांगासर के पास हुई है. रतनगढ़ के कनवारी गांव निवासी 25 वर्षीय श्योपाल मेघवाल, 22 वर्षीय धर्मपाल मेघवाल और 25 वर्षीय सांवरमल मेघवाल बाइक पर सवार होकर रतनगढ़ आ रहे थे. उसी दौरान सालासर मार्ग पर सड़क पर खड़े एक ट्रक में बाइक जाकर टकरा गई |


इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास खड़े लोगों ने देखा तो तुरंत निजी साधन से युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में श्योपाल और धर्मपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं सांवरमल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया |


घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक पुसाराम गोदारा जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घटना की सूचना पर सीआई सुभाष बिजारणियां पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिए. घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html