भीषण सड़क हादसा,एक ही परिवार के 8 लोगों की हुई मौत....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज बुधवार सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया | इसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन साल का एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है | अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है | यह सड़क हादसा फूलपुर थाना के करखियाव में उस वक्त हुआ, जब तेज रफ़्तार एर्टिगा कार की टक्कर ट्रक से हो गई |

जानकारी के मुताबिक, कार में सिर्फ़ तीन साल के मासूम को छोड़ सभी आठ लोगों की मौत हो गई | बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित पीलीभीत के निवासी थे | बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद सभी बनारस से जौनपुर जा रहे थे, तभी फूलपुर थाना के करखियाव के पास यह हादसा हुआ | फिलहाल पुलिस हादसे की तफ्तीश में जुटी है |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है | मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है | मुख्यमंत्री ने घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उसके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं | साथ ही शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments