google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रेलवे स्टेशन पर महिला टीटीई की गुंडागर्दी...

Dec 18, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बरेली- बरेली रेलवे स्टेशन पर महिला टीटीई की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में टीटीई द्वारा एक युवती की पिटाई की जा रही है. वह युवती का कालर पकड़कर उसे खींचती भी नजर आ रही है. वीडियो वायरल होने के बाद डीआरएम रेखा यादव ने तीनों महिला टीटीई को ड्यूटी से हटाकर स्पष्टीकरण मांगा है |


पूर्वोत्तर रेलवे की लाल कुआं से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में तीन महिला टीटीई की टीम ने रविवार को चेकिंग की थी. बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में एक युवती बिना टिकट के पकड़ी गई. उसे टिकट बनवाने के लिए कहा गया. वहीं, बरेली रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद तीनों टीटीई ने युवती को नीचे उतार लिया. पूछताछ के दौरान बरेली रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर महिला टीटीई ने युवती का कालर पकड़कर जबरन कार्यालय की तरफ ले जाने की कोशिश करने लगीं. युवती द्वारा विरोध करने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान महिला टीटीई ने कालर पकड़कर युवती को घसीटा भी. वहां मौजूद 2 अन्य महिला टीटीई ने उनका साथ भी दिया |

बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर 3 महिला टीटीई द्वारा युवती का कालर पकड़कर उसे घसीट रहीं हैं. साथ ही युवती को लगातार थप्पड़ भी मार रहीं हैं. इतना ही नहीं वहां मौजूद दो महिला टीटीई उसका साथ देती नजर आ रहीं हैं. वहीं, प्लेटफार्म पर तैनात किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया. इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है |


पूर्वोत्तर रेलवे मंडल की डीआरएम रेखा यादव ने बताया कि किसी भी यात्री के साथ रेलवे कर्मचारी का इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. युवती द्वारा टिकट न लेने पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, न कि उसके साथ मारपीट. युवती के साथ मारपीट अनुचित है. इस संबंध में पूरे मामले की जांच सीनियर डीसीसी संजीव शर्मा को दी गई है. साथ ही तीनों महिला टीटीई को तत्काल ड्यूटी से हटकर नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है. इस मामले में तीनों महिला टीटीई पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html