google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अधिवक्ता संघ रायपुर का सम्मान समारोह....

Dec 23, 2024
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

अधिवक्ता संघ रायपुर के सचिव अरुण कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है

अधिवक्ता संघ रायपुर के द्वारा संघ के 35 वर्ष की वकालत पूर्ण कर चुके अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया एवं नवीन पदाधिकारीगणों ने औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण भी किया इस बीच वर्ष 2025 का कैलेंडर भी उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा विमोचित किया गया तथा ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विजयी रहे अधिवक्ताओं पुरस्कार वितरित किया गया उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता बलराम प्रसाद वर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर ने की विशिष्ट अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्य अतिथि आरके अग्रवाल न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं विशेष अतिथि रजनीश श्रीवास्तव विधि सचिव छत्तीसगढ़ शासन थे।

संघ के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी के द्वारा उपमुख्यमंत्री के समक्ष एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने हेतु विधानसभा में प्रस्तुत करने हेतु निवेदन किया जिस पर उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ रायपुर के सम्मानित सदस्यों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कनिष्ठ अधिवक्ता गण उपस्थित रहे

तथा प्रबंधकारिणी के सदस्यों में उपाध्यक्ष किशोर ताम्रकार, उपाध्यक्ष श्रीमती रितु बुंदेल, कोषाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा सह सचिव अपूर्व कुमार सेन सह सचिव श्रीमती गायत्री साहू सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव परस राम कश्यप ग्रंथालय सचिव भंजन कुमार जांगड़े एवं कार्यकारिणी सदस्यों में सागर पांडे, अंकित फुलझेले, शिव शंकर महिलांग, अजय बलानी, श्रीमती सावित्री साहू, राजीव कुमार द्विवेदी एवं नवरतन प्रसाद यादव उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html