google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पल्सर-स्पलेंडर का खेल बिगाड़ेगी हौंडा, आ रही है नई 160cc बाइक, जबर्दस्त लुक......

Jul 25, 2023
2 min read












होंडा एसपी 160 लॉन्च :-

भारत के दोपहिया बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) की होती है, जबकि दूसरे पायदान के लिए होंडा की शाइन (Honda Shine) और बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) के बीच जंग रहती है, अब हीरो और बजाज का खेल बिगाड़ने के लिए होंडा टू-व्हीलर्स एक नई बाइक लॉन्च करने जा रही है, कंपनी जल्द ही Honda SP160 नाम से एक 160 सीसी बाइक लाएगी, ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे त्योहारी सीजन पर लॉन्च किया जा सकता है, यह यूनिकॉर्न के समान इंजन और चेसिस प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, इसका लुक काफी मॉडर्न और आकर्षक हो सकता है |

इंजन और पावर :-

होंडा ने पहले घोषणा की थी कि वह एक नई 160cc बाइक पर काम कर रही है | अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि इसे SP160 नाम दिया जाएगा | ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह कंपनी की SP125 के जैसी स्टाइलिंग वाली हो सकती है | हालांकि, इंजन और चेसिस को हाल ही में अपडेट किए गए OBD-2 अनुरूप यूनिकॉर्न के साथ साझा किया गया है, SP160 एक एयर-कूल्ड, 162.7cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन से संचालित होगी जो 12.9hp और 14Nm आउटपुट दे पाएगा. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है |


SP1160 यूनिकॉर्न से अलग होगी, इसमें थोड़ा छोटा 12-लीटर फ्यूल टैंक मिलता है, लेकिन इसका वजन 2 किलोग्राम अधिक, 141 किलोग्राम है, एक और अंतर यह है कि SP160 यूनिकॉर्न के 18-इंच के पहियों के विपरीत 17-इंच के पहियों के साथ आएगी, SP125 में 276 मिमी फ्रंट डिस्क है और पीछे 220 मिमी डिस्क या 130 मिमी ड्रम ब्रेक हो सकता है, जिसका मतलब है कि SP125 संभवतः दो वेरिएंट में पेश की जाएगी | वर्तमान में, होंडा यूनिकॉर्न की कीमत 1,09,800 रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है और जब SP160 अगले महीने लॉन्च होगी, तो हमें उम्मीद है कि इसकी कीमत इसके आसपास हो सकती है |


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html