पाकिस्तान आर्मी को सबक सिखाने एलओसी जाकर गृह मंत्री ने जवानों को दिया संदेश....

इस सप्ताह पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के पार से दो बार अकारण गोलीबारी की जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया। यह मुद्दा पाकिस्तान के समक्ष उठाया तो झूठा पाकिस्तान आरोपों से मुकर गया है। यही वजह है कि पाकिस्तान की हर हरकत पर मोदी सरकार की नजर बनी हुई है इसीलिए गृह राज्य मंत्री एलओसी का दौरा कर के दौरान जवानों को संदेश भी दे आये हैं। पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से हुई थी, जिसमें शुक्रवार को एक सैनिक घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जवान को चांदनी चौकी के पास गोली लगी और उसे विशेष उपचार के लिए यहां सेना के 92 बेस अस्पताल में भेजा गया है। जवान का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसी सप्ताह मंगलवार को भी अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट विक्रम बीओपी पर पाकिस्तान रेंजर्स की अकारण गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट अग्रिम चौकी पर सीमा पार से अकारण हुई गोलीबारी को लेकर पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। बैठक के दौरान बीएसएफ के अधिकारियों ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उनके पास बल द्वारा मारे गए तस्करों के सचित्र साक्ष्य हैं। हालांकि पाकिस्तान रेंजर्स ने हमेशा की तरह आरोपों से इंकार कर दिया। इस बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कश्मीर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से बातचीत की। बीएसएफ कश्मीर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने श्रीनगर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और नियंत्रण रेखा पर तैनात बीएसएफ कश्मीर के जवानों के साथ बातचीत की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments