गृह मंत्री अमितशाह-हम देश के लिए मर नहीं सकते ,लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता......

केंद्रीय मंत्री अमित शाह दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं और दूसरे दिन रविवार (13 अगस्त) को गृह मंत्री अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई | इस मौके पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा आजादी के 75 साल हो गए. हम देश के लिए मर तो नहीं सकते, क्योंकि देश आजाद हो गया है. लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता |
उन्होंने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव में नरेंद्र मोदी ने सम्पूर्ण भारत के अंदर देशभक्ति का ज्वार खड़ा करने का काम किया है | अमित शाह ने कहा, पीएम मोदी ने देश के हर बच्चे और हर युवा के मन में देशभक्ति का ज्वार खड़ा करने का अभियान चलाया था | साथ ही 'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर लोगों से अपील भी की | आज जब हजारों लोग तिरंगा लेकर चल रहे हैं तो उस अभियान को सफल होते देख रहा हूं |
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, 15 अगस्त 2022 को देश में एक भी घर ऐसा नहीं था, जिस पर तिरंगा न फहरा हो, किसी ने सेल्फी न ली हो. मोदी जी ने फिर आह्वान किया है | अगर सबके घर पर तिरंगा फहरे, तो पूरा गुजरात और पूरा देश तिरंगा मय हो जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments