google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गृह विभाग की गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई...

Dec 7, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में तीन लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद राजस्थान पुलिस के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. राजस्थान पुलिस ने बुधवार को स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) मनीष गुप्ता और कांस्टेबल महेश को निलंबित कर दिया है |


गोगामेड़ी की मंगलवार को उनके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को हथियार निकालते और गोगामेड़ी पर अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए देखा गया था. गोगामेड़ी हमलावरों के ठीक सामने सोफे पर बैठे हुए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने से पहले हमलावरों में से एक आरोपी ने गोगामेड़ी को करीब से भी गोली मारी थी |


सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पहचान मकराना नागौर के निवासी रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रघाट के निवासी नितिन फौजी के रूप में हुई. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने संगठन प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की निंदा करने के लिए बुधवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया था |


योगी सरकार ने आईपीएस चंद्र प्रकाश शुक्ला को एसपी इंटेलिजेंस आजमगढ़ भेजा है. जबकि विपिन कुमार मिश्रा की तैनाती वाराणसी में डीआईजी पीएसी के पद पर की गई है. उधर, आईपीएस भारती सिंह को डीआईजी पीटीएस मेरठ भेजा गया है. अजय कुमार सिंह को डीआईजी चित्रकूट धाम रेंज भेजा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html