शौक बड़ी चीज है, कैदी ने स्पोर्ट्स शूज पहनने के लिए तैयार कोर्ट का फर्जी ओर्डर,सवालों में घिरा जेल...

देश की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल की सुरक्षा एक बार फिर सवालों में है | जेल में बंद गैंगस्टर नीरज उर्फ कुप्पा जेल में स्पोर्ट्स शूज पहनकर आ गया | उसके पास स्पोर्ट्स शूज कहां से आए? जब इस बारे में उससे पूछा गया तो उसने साकेत कोर्ट का ऑर्डर दिखा दिया | जब उस ऑर्डर की जांच की गई तो पता चला कि ऑर्डर और उस पर किए गए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के साइन सब फर्जी हैं | पुलिस ने कैदी नीरज उर्फ कुप्पा के खिलाफ साकेत थाने में केस दर्ज कराया है |
दिल्ली के साकेत थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, अंडरट्रायल नीरज उर्फ कुप्पा तिहाड़ की हाई रिस्क जेल में बंद है. उसे 9 अगस्त को साकेत कोर्ट में पेश किया गया था. साकेत कोर्ट के लॉकअप में जब उसकी तलाशी ली गई तो उस दौरान नीरज ने फीते वाले स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे. तिहाड़ जेल की रूल बुक के मुताबिक, किसी भी कैदी को स्पोर्ट्स शूज पहनने की अनुमति नहीं होती है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments