हिजबुल मुजाहिदीन के भाई ने दिखाई देश भक्ति,अपने परिवार वालों के साथ फहराया झंडा.........

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी मुदस्सिर हुसैन के परिवार ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तिरंगा फहराने के लिए शुरू किए गए अभियान में शामिल होकर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया|
रईस ने कहा कि हम सब भारतीय हैं, हिंदुस्तान हमारा है और हम सब हिंदुस्तानी हैं. उनके भाई ने गलत रास्ता चुना लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपने देश से नफरत करते हैं. उन्होंने देशभक्ति और प्यार के साथ तिरंगा फहराया. रईस को इस बात का अफसोस है कि उसके भाई जावेद ने विनाश का रास्ता चुना और घाटी के युवाओं से अपील की कि वे वैसी गलती न करें जो उनके भाई ने की |
जावेद हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय आतंकी है। वह फिलहाल पाकिस्तान में है | वह बीते 11 सालों से पाकिस्तान में रह रहा है | हुसैन की मां ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा वापस लौट आए और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दे | मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने उसका पता जानने की पूरी कोशिश की लेकिन असफल रहे | सेना को हमारे लिए उसे ढूंढना चाहिए क्योंकि हम चाहते हैं कि वह वापस आ जाए.’ पुलिस के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में से एक मुदस्सिर हुसैन के सिर पर 20 लाख रुपये का इनाम है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments