शार्ट-सर्किट से लगी आग से हुआ हाईवा का केबिन जलकर खाक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजनांदगांव- मोहारा बायपास में शार्ट-सर्किट से लगी आग से एक हाईवा का केबिन जलकर खाक हो गया। वहीं हाईवा के दूसरे हिस्से में भी आग से नुकसान हुआ है। बसंतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है | मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 3-4 बजे मोहारा-बायपास में धमतरी से रेत भरकर नागपुर की ओर जा रही हाईवा में अचानक धुंआ उठने लगा।
ड्राईवर को अनहोनी की आशंका हुई और वह जब वाहन से उतरा तो आग भड़क उठी। देखते ही देखते केबिन में आग फैल गया और इंजन समेत सामने का हिस्सा जलकर खाक हो गया। इधर, रेत भरी पिछले हिस्से में भी आग से नुकसान पहुंचा है। बसंतपुर थाना प्रभारी विजय मिश्रा के मुताबिक, चालक के बयान के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला शार्ट-सर्किट से जुड़ा हुआ है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments