यूपी के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा राम मंदिर का इतिहास...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अयोध्या- में राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से जारी है, 22 जनवरी को भव्य आयोजन के साथ रामलला अपने भव्य महल में विराजमान होंगे | अब यूपी के स्कूलों में राम मंदिर का इतिहास पढ़ाने की चर्चा शुरू हो गई है | यूपी की मंत्री रजनी तिवारी के एक बयान के बाद ये इसे लेकर बातें तेज हो गई हैं |
योगी की मंत्री रजनी तिवारी से एक कार्यक्रम में सवाल हुआ कि क्या जिस तरीके से राम मंदिर का काम तेजी से चल रहा है और इसका एक लंबा इतिहास भी रहा है तो क्या आने वाले दिनों में बच्चों को इसके बारे में पढ़ाया जाएगा | रजनी तिवारी ने जवाब देते हुए कहा कि राम मंदिर हमारी भावनाओं से जुड़ा हुआ विषय है | सिर्फ मंदिर की ही बात नहीं है, उसके साथ ही हमारी धार्मिक और पौराणिक, आध्यात्मिक जो भी चीज हैं उनको पाठ्यक्रम में लाने पर विचार है, जिससे बच्चों को उसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके और बच्चों को धार्मिक चीजों से जोड़ा जा सके |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments