google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रचा इतिहास! देश में बनी दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, वजन है 151 KG से ज्यादा.....

Oct 9, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया गया है. रविवार को राजस्थानी जनमंच के जिला अध्यक्ष कैलाश सोनी के जन्मदिवस के अवसर पर हरी सेवा उदासीन आश्रम में सबसे बड़ी रोटी बनाई गई, इस बड़ी रोटी को बनाने में 2000 ईंटो पर मिट्टी का लेपकर 1000 किलो कोयले पर 21 हलवाई की टीम द्वारा रोटी तैयारी की गई , इस दौरान मशीन से आटा लगाने के बाद आटे को गूंथा गया. इसके बाद आटे की इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर परात में रखकर वजन किया, जहां गीले आटे का बजन 207 किलो था | वहीं परात का वजन निकालने के बाद 190 किलो गीला आटा रहा. 21 हलवाइयों द्वारा विशालकाय 20 फीट स्टील के डंडे से रोटी को बेला गया है . इस रोटी को ऊपर से सेकने के लिए ऊपर भी तवा लगाया गया, घी डालने से रोटी की अच्छे से सिकाई हुई और 171 किलो की रोटी बनकर तैयार हुई |


इस कार्यक्रम की लाइव रिकॉर्डिंग भी की गई है, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने के लिए लिम्का बुक, इंटरनेशनल बुक रिकॉर्ड मे आवेदन किया गया है, बनी हुई रोटी को प्रसाद के रूप में सब्जी के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं व दर्शकों में वितरित किया गया | पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने और नया रिकॉर्ड कायम करने की कवायद को अंजाम दिया गया है, दरअसल, भीलवाड़ा में तैयार इस रोटी का वजन 171 किलो है और साइज 11x 11 फीट है, इससे पहले जामनगर (गुजरात) के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में करीब 145 किलोग्राम की रोटी बनाने रिकॉर्ड है |


बीजेपी जिला प्रवक्ता व राजस्थानी जनमंच के जिलाध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि आज मेरे जन्मदिवस पर बड़ी रोटी बना रहा हूं, उसके पीछे मेरा उद्देश्य है कि वर्तमान पीढ़ी अपने जन्म दिवस पर केक काटती है. वह पुरानी संस्कृति को भूल गई है, इसीलिए मैंने एक नवाचार किया है, जहां सनातन व वैदिक संस्कृति को ध्यान में रखते हुए विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने की पहल की है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html