google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इजरायल-हमास युद्ध पर कांग्रेस के बयान पर हिमंत सरमा ने साधा ‎‎निशाना....

Oct 14, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध पर कांग्रेस के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने निशाना साधते हुए पार्टी की तुलना पाकिस्तान से की है। जोरहाट में गुरुवार को मी‎डिया से बात करते हुए सरमा ने कहा कि कांग्रेस को हमास के आतंकवादी हमलों की निंदा करने के पश्चात फिलिस्तीन के बारे में बोलना चाहिए था |


लेकिन अपने प्रस्ताव में उन्होंने पाकिस्तान की तरह केवल फिलिस्तीन के बारे में बात की है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि ऐसे बयानों वाली पार्टी भारत में सरकार बनाना चाहती है या फिर पाकिस्तान में?बता दें कि हिमंत सरमा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा युद्ध को लेकर जारी बयान के कुछ दिनों के बाद आई है। कांग्रेस ने अपने प्रस्ताव में फिलिस्तीनी लोगों के प्रति अपना समर्थन जताया है। वही, असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा ने सरमा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह झूठे हैं।


बोरा ने कहा, इजरायली सरकार ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हमास ने बच्चों की हत्या की है या नहीं। जयराम रमेश द्वारा जारी संदेश का पहला बयान यह है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इजराइल के लोगों पर क्रूर हमलों की निंदा करती है। उन्होंने कहा, हमेशा की तरह मुख्यमंत्री अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह झूठ बोल रहे हैं। झूठ बोलना हिमंत बिस्वा सरमा का दूसरा स्वभाव बन गया है। शनिवार से गाजा से हमास द्वारा इजरायल के खिलाफ किए गए हमलों और उसके बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई में हजारों लोग मारे गए हैं। हमास के हमलों का बदला लेने के लिए इजराइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। युद्ध के छठे दिन इजरायली सेना ने कहा कि इजरायल में 222 सैनिकों सहित 1,300 से अधिक लोग मारे गए। वहां के अधिकारियों के अनुसार, हमास शासित गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी समूह के खिलाफ इजरायल के हमले में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html