google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

परिवर्तन यात्रा के दौरान नवागढ़ में गरजे हिमंता बिस्वा शर्मा...

Sep 21, 2023
4 min read


























































































































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • भूपेश अगर खुद को हिंदू मानते है तो राहुल और सोनिया गांधी को अयोध्या के राम मंदिर ले जाकर दिखाए: हिमंता बिस्वा शर्मा....

  • पूरे भारत और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सनातन विरोधी गतिविधि में लगी हुई है - हिमंता बिस्वा शर्मा...

  • जनता वोटिंग मशीन के माध्यम से कांग्रेस का सर तन से जुदा करेगी....

  • गणेश जी विध्न दूर करते है छत्तीसगढ़ से भी भ्रष्ट भूपेश सरकार को भी दूर करेंगे:हिमंता...

नवागढ़। भाजपा की परिवर्तन यात्रा सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा पूरी कर अनेकों आमसभा स्वागत सभा रोड शो करते हुए आज नवागढ़ विधानसभा में नवागढ़ नगर पहुंची जहां पर नगर के बस स्टैंड मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया | इस जनसभा में मुख्य रूप से मुख्य वक्ता के रूप में असम के मुख्यमंत्री माननीय हिमंता बिस्वा शर्मा पहुंचे ।


सभा के मुख्य अतिथि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को आज के शुभ दिवस गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं जैसे गणेश जी विघ्न दूर करते है | वैसे ही छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल की भ्रष्ट सरकार को दूर करेंगे । साथ ही यहां बैठी माताओं को बहुत बहुत बधाई कि मोदी की सरकार के द्वारा कल तीज के अवसर पर महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान किया।


उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में मिनी माता हमारे असम से यहां आई थी वैसे ही छत्तीसगढ़ से रामेश्वर तेली असम गए थे और उन्होंने सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया ।


असम के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह परिवर्तन यात्रा मां दंतेश्वरी के पावन भूमि से प्रारंभ हो कर मां महामाया की पावन भूमि में समाप्त होगी । मैं मां दंतेश्वरी और मां महामाया से साथ ही असम में विराजित मां कामाख्या से आप सभी की कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने ऐसा मेरा प्रार्थना है ।


आपके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम चुनाव के समय असम आते हैं तो मैं असम के कांग्रेसी साथियों से पूछा की भूपेश बघेल असम क्या करने आए हैं तब उन्होंने मुझे बताया की भूपेश बघेल असम चुनाव के खर्चे के लिए पैसा लेकर के आते हैं भूपेश बघेल देश के अन्य राज्य में होने वाले चुनाव में कांग्रेस को पैसा देने का कार्य छत्तीसगढ़ को लूट करके कर रहे हैं ।

उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार ने गंगाजल की कसम खाकर के विभिन्न वादे जनता से किया, शराबबंदी का वादा किया बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, महिलाओं के सुरक्षा का वादा किया ,पर आज तक उन वादों को उन्होंने पूरा नहीं किया भारत देश में और छत्तीसगढ़ में बाकी लोग गंगा मैया को घर-घर लाते हैं पर भूपेश बघेल की सरकार ने और भूपेश बघेल ने शराब को घर-घर लाया है शराब को घर-घर परोसा है ।


शर्मा ने आगे कहा की छत्तीसगढ़ की सरकार ने ना ही शिक्षा की व्यवस्था की ना विकास किया, पर घोटाले जरूर किया, भूपेश बघेल की सरकार निरंतर झूठ पर झूठ बोल रही है जनता को दिग्भ्रमित कर रही भूपेश बघेल की सरकार लोगों से निरंतर झूठ बोल रही है कि वे समर्थन मूल्य धान खरीदी पर दे रहे हैं पर वह पूरा सच जनता के सामने नहीं रख रहे हैं वो ये नहीं बता रहे हैं कि ₹2100 केंद्र की सरकार धान के समर्थन मूल्य पर देती है और केवल ₹400 राज्य सरकार देती है भूपेश बघेल के अंदर हिम्मत हो तो वह पूरा सच लोगों को बताएं स्वीकार करें । बघेल ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का बात कहा लेकिन रोजगार देने की बात उन्होंने नहीं की आज भी 10 लाख बेरोजगारों में वे केवल 1 लाख 26 हजार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं उनके अंदर नैतिकता है तो वह युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बजाय रोजगार उपलब्ध कराए स्वरोजगार की ववस्था करे आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित करें क्योंकि छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा का भंडार है छत्तीसगढ़ में रोजगार के स्वरोजगार के अवसर हैं भूपेश बघेल को घोटाले करने के बजाय युवाओं को रोजगार देना चाहिए अटल जी का स्वप्न था छत्तीसगढ़ संपन्न राज्य बने, परंतु पिछले साढे चार सालों में भूपेश बघेल की सरकार ने इसे बीमारू राज्य बना दिया है अपराध का गढ़ बना दिया है ।

हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि पूरे भारत में और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सनातन विरोधी गतिविधि में लगी हुई उनके नेता हिंदू समाज को हिंदू धर्म को मलेरिया डेंगू एड्स जैसे बीमारी से तुलना करते हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे हिंदुत्व को हिंदू समाज को दुनिया से खत्म करने की बात कहते हैं, छत्तीसगढ़ में भी निरंतर एक विशेष वर्ग के माध्यम से सनातन धर्म पर प्रहार किया जा रहा है चाहे वह कवर्धा की घटना हो बिरनपुर की घटना हो भिलाई की घटना हो सुकमा की घटना हो निरंतर इस प्रकार की कृत्य किया जा रहा हैं सनातन को हानि पहुंचाने के लिए । परंतु मैं इस मंच के माध्यम से यह कहना चाहूंगा कि जब तक चांद और सूरज है तब तक हिंदू धर्म रहेगा। मैं नहीं चाहता हूं कि कोई किसी धर्म के लिए बोले उनका विरोध करें परंतु एक वर्ग विशेष के लोग धर्म की आड़ पर सनातन का विरोध निरंतर करें यह भी गलत है हिंदू कभी भी यह नहीं कहता कि सर तन से जुदा और वह करेगा भी नहीं परंतु आने वाले चुनाव में कांग्रेस का वोटिंग मशीन के माध्यम से सर तन से जुदा करने का कार्य हिंदू समाज अवश्य करेगी मैं भूपेश बघेल कमलनाथ दोनो को चुनौती देता हूं अगर यह अपने आप को राम का भक्त कहते हैं तो एक बार सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राम मंदिर अयोध्या ले जाएं वहां दर्शन कराए क्योंकि कांग्रेस ने केवल बाबर को पाला है कभी राम को नहीं माना अगर राहुल गांधी राम लाल के मंदिर जाते हैं तो बाबर उनसे नाराज हो जाएगा गांधी परिवार और कांग्रेस के लोग केवल चुनाव के आने पर ही हिंदू देवी देवता और हिंदुत्व को याद करते हैं।

आमसभा को प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, जिला प्रभारी लखनलाल साहू, विधानसभा प्रभारी तोखन साहू, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल एवं जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान ने भी सम्बोधित किया।


इस दौरान विधायक शिवरतन शर्मा, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धर्मजीत सिंह, सम्भागीय प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, दयावंत धर बांधे, मधु राय, नरेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, हरिकिशन कुर्रे, देवादास चतुर्वेदी, जगजीवन खरे, निमिराज सोनवानी, चन्द्रपाल साहू, अजय साहू, परस वर्मा, तानसेन पटेल, गिरेन्द्र महिलांग सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आपार जनसमूह उपस्थित रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html