भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला हो सकता है रद्द...बड़ी वजह सामने आई

एशिया कप 2023 हाईवोल्टेज मुकाबला 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा | इस मैच पर दुनिया की नजरें रहने वाली है, भारतीय टीम छठी बार एशिया कप का खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी | वहीं पाकिस्तान की टीम तीसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी | भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले एक ऐसी खबरें आ रही है जो क्रिकेट फैंस के लिए बहुत बुरी हो सकती है |
IND vs PAK के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है | ऐसे में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है | मौसम विभाग की मानें तो शनिवार 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी शहर में बारिश होने की संभावना है | ऐसे में फैंस और दोनों टीमें उम्मीद कर रही होंगी कि बारिश खेल ना बिगाड़े क्योंकि इससे सुपर फोर चरण में आगे बढ़ने की उनकी संभावनाएं भी खराब हो सकती हैं |
IND vs PAK मैच के दौरान बारिश की संभावना
कैंडी में भारी बारिश के कारण दो सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द भी हो सकता है. मौसम विभाग के के मुताबिक 2 सितंबर को 90 फीसदी भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में बारिश क्रिकेट फैंस का दिल दुखा सकती है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments