google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धर्म छिपाकर खुद को सेना का जवान बताकर नाबालिग से दोस्ती, फिर शादी करने बनाया दबाव.....

Aug 15, 2023
1 min read





























































मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में धर्म छिपाकर खुद को सेना का जवान बताकर नाबालिग से दोस्ती करने और फिर शादी के लिए दबाव देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी बाइक भी जब्त की गई है। मामला एरोड्रम क्षेत्र का है। इस क्षेत्र की रहने वाली युवती से महू के निवासी आहत खान ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। उसने धर्म छिपाते हुए खुद का नाम विजय बताया। उसने फेसबुक अकाउंट भी विजय नाम से बनाया था। नाबालिग को युवक ने ट्रेजर आईलैंड मॉल में मिलने बुलाया और अपनी चाची से भी मुलाकात कराई। चाची का नाम उसने सिमी बताया।


नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया है कि आहत उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। जब उसे शक हुआ तो उसने बातचीत बंद कर ली। इसके बाद रविवार को युवक उससे मिलने घर पहुंचा। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले हिंदूवादी लोगों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम आहत खान बताया। इसके बाद आहत खान को पुलिस थाने ले गए। बाद में छात्रा ने आहत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html