google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इजरायल और हमास की जंग में ‎हिजबुल्लाह ने दी धमकी....

Nov 5, 2023
2 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में अब ‎हिजबुल्लाह की सीधी इंट्री हो गई है। पहली बार है जब लेबनानी चरमपंथी ग्रुप हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह ने गाजा पर हमलों को लेकर भाषण ‎दिया है। जिसमें उन्होंने इजरायल के साथ-साथ अमेरिका को भी चेतावनी दी है। दरअसल, 3 नवंबर को नसरल्लाह ने अपने भाषण के दौरान इस बात की खुलकर घोषणा नहीं की कि हिजबुल्लाह पूरी तरह से इज़राइल-हमास युद्ध में शामिल हो गया है, हालांकि उन्होंने इजरायल को हिज़्बुल्लाह के खिलाफ कोई आक्रामक हमला न करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका पर भी निशाना साधा। बता दें कि 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमास के घातक हमले के बाद उनकी यह पहली टिप्पणी है।

हसन नसरल्लाह ने अपनी स्पीच में कहा ‎कि मैं इजरायलियों को साफ कर देना चाहता हूं कि अगर वे लेबनान के खिलाफ हमले करने पर विचार कर रहे हैं तो यह आपके उनके पूरे अस्तित्व में की गई सबसे मूर्खतापूर्ण गलती होगी।बता दे ‎कि इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका ने हिज़्बुल्लाह और उसके संरक्षक ईरान को युद्ध में प्रवेश करने के खिलाफ चेतावनी दी है और भूमध्य सागर में युद्धपोत भेजे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नसरल्लाह ने कहा कि इससे कुछ होने वाला नहीं है, हम डरने वाले नहीं हैं।


हिजबुल्लाह के नेता ने कहा कि फिलिस्तीनी लोग 75 साल से ज्यादा समय से परेशानी का सामना कर रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों ये परेशानी काफी बढ़ गई है. इजराजल का क्रूर शासन फिलिस्तीन पर लगातार हमले कर रहा है. ऐसे में हालात और बिगड़ सकते हैं। बेरूत के आशूरा स्क्वायर में एक विशाल भीड़ को संबोधित करते हुए लेबनानी शिया चरमपंथी संगठन के महासचिव नसरल्लाह ने चार सप्ताह पहले दक्षिणी इजरायल में हमास के हमले की प्रशंसा की, जिसमें 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे। हालांकि उन्होंने इस दौरान इस बात का भी जिक्र किया कि उनके मिलिशिया का इसमें कोई हिस्सा नहीं था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html