हिजबुल्ला की इजराइल को धमकी कहा-जमीनी हमले किए तो चुकाना होगी बड़ी कीमत.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इजराइल हमास के बीच चल रही जंग में इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में बमबारी की और कई रॉकेट भी दागे। इस हमले में हिजबुल्ला के करीब आधा दर्जन आतंकी ढेर हो गए। इस घटना से बौखलाए हिजबुल्ला ने इजराइल को धमकाते हुए कहा है कि यदि गाजा पटटी पर जमीनी हमले किए गए तो बड़ा खामियाजा इजराइल को भुगतना पड़ेगा।
हिजबुल्ला के उपनेता शेख नईम कासिम ने कहा कि हमले में शनिवार को उसके छह लड़ाके मारे गए जो दो सप्ताह पहले शुरू हुए युद्ध के बाद एक दिन में मारे गए लोगों की सबसे बड़ी संख्या है। कासिम ने कहा कि लेबनान-इजराइल सीमा पर तनाव पैदा करने का हिजबुल्ला के लिए एक स्पष्ट उद्देश्य है।उसने कहा, हम इजराइली दुश्मन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें बता रहें है कि हम तैयार हैं। हमास ने कहा है कि अगर इजराइल गाजा में जमीनी हमले शुरू करता है तो हिजबुल्ला युद्ध में शामिल हो जाएगा।
उसने कहा, आपको क्या लगता है कि यदि आप फिलस्तीनी प्रतिरोध को कुचलने की कोशिश करेंगे, तो क्षेत्र के अन्य लड़ाके कार्रवाई नहीं करेंगे? इस युद्ध में आज हमारी भी अहम भूमिका हैं। लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि एक इजराइली ड्रोन ने इजराइल सीमा से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर में सेजौड क्षेत्र में एक घाटी पर मिसाइल दागी। हिजबुल्ला ने तुरंत हमले की पुष्टि नहीं की, लेकिन अगर यह सच है तो यह एक बड़ी घटना होगी क्योंकि यह लेबनान का भीतरी इलाका है जो सीमा से बहुत दूर है। दक्षिण लेबनान में संवाददाता ने शनिवार को भूमध्यसागरीय तट के करीब सीमा पर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई देने की पुष्टि की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments