यहां हैंडपंप से निकलती है शराब.....जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पानी की जगह हैंडपंप से शराब निकली है, यहां पुलिस अधिकारी हत्था चलाते दिखे, इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है, दरअसल, आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारा था, टीम ने जब जांच की तो पता चला कि जमीन के अंदर कच्ची शराब को छुपाया गया है, इसके बाद पुलिस ने हैंडपंप के सहारे शराब को निकाला, जानकारी के अनुसार, यह मामला सदर कोतवाली के घटवार ग्राम के कबूतरा डेरा का है, यहां आबकारी विभाग की टीम ने सूचना मिलने के बाद छापा मारने पहुंची थी | इस दौरान टीम ने मौके से 220 लीटर कच्ची शराब बरामद की, वहीं दो लोगों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने 2 हजार किलोग्राम लहान भी नष्ट की |
टीम ने जब जांच की तो कच्ची शराब छुपाने की जुगत देख पुलिस अफसर भी हैरान रह गए, दरअसल, आरोपियों ने शराब को जमीन के नीचे छुपा रखा था. शराब को निकालने के लिए पुलिस को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा, इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने हैंडपंप का हत्था चलाकर जमीन के नीचे से शराब निकाली, जिले में कबूतरा जाति के लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का कारोबार किया जाता है, ये लोग कच्ची शराब बनाकर छुपाने के लिए नए-नए तरीके निकाल लेते हैं, अब शराब माफिया अवैध शराब को जमीन के अंदर छुपा रहे हैं, ललितपुर में आबकारी विभाग की टीम ने इसका भंडाफोड़ कर दिया, जमीन से शराब निकाले जाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस अधिकारी हैंडपंप का हत्था चलाते नजर आ रहे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments