google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस अलर्ट पर सुरक्षा का भारी बंदोबस्त.....

Nov 2, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को आज कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूछताछ के लिए पेश होना है। हालांकि, केजरीवाल आज ईडी दफ्तर जाएंगे या नहीं इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने अभी तक इस बारे में चुप्पी साध रखी है कि केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे या नहीं। ईडी द्वारा केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तलब किए जाने से ‘आप’ आग बबूला है।


‘आप’ नेताओं को अब केजरीवाल की गिरफ्तारी का डर सता रहा है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को भाजपा पर ‘आप’ नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। आतिशी ने कहा था कि हर तरफ से जानकारी मिल रही है और खबर आ रही है कि 2 नवंबर को जब अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे तो ईडी उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल देगी। इससे पहले सीबीआई ने लगभग छह महीने पहले अप्रैल में इस मामले में केजरीवाल से लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की थी। सीबीआई ने केजरीवाल से लगभग 56 सवाल पूछे गए थे। पूछताछ के बाद केजरीवाल ने पूरे मामले को बेबुनियाद, मनगढ़ंत और ‘आप’ को खत्म करने का प्रयास करार दिया था।


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ED का नोटिस गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा, ये नोटिस बीजेपी के कहने पर भेजा गया, ताकि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार पर न जा पाऊं | ईडी इस नोटिस को तुरंत वापस ले।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html