यूपी में भारी बारिश का कहर जारी है, लखनऊ का भी हाल बेहाल.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
इन दिनों उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर करवट ले ली है | इस बीच उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से निजात दिलाई, वहीं कुछ जगहों पर हुई भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है | राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में पिछल 24 घंटे के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई है | वहीं इस आंकड़े की आगे बढ़ने की संभावना है |
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के कारण जहां कुछ इलाकों में जल जमाव की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा | वहीं सोमवार को स्कूलों को बद करना पड़ा | फिलहाल जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार आज लखनऊ में स्कूल खुले रहेंगे | मौसम विभाग की ओर से मिल रही जानकारी के अनुसार अभी उत्तर प्रदेश में 14 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है | वहीं 17 सितंबर तक हल्की बारिश देखी जाएगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments