google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ट्रेलर और बाइक की जोरदार भिडंत, खंभे से टकराने पर ट्रेलर में लगी आग...

Dec 31, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान - सिंघाना-बुहाना सड़क मार्ग पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, इससे बाइक सवार ट्रेलर के नीचे फंस गया। हादसे के बाद ट्रेलर बिजली के खंभे से जा टकराया जिससे ट्रेलर में आग लग गई और नीचे फंसे बाइक सवार की वहीं जलने से मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, सिंघाना-बुहाना मार्ग पर बोरावाला कुआं के पास बुहाना की ओर जा रहा ट्रेलर बाइक सवार को चपेट में लेने के बाद विद्युत पोल से जा टकराया। पोल में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारियों से ट्रेलर में आग लग गई। ट्रेलर में सवार चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई जबकि ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की नीचे फंसने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।


मौके पर पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। सिंघाना थानाधिकारी विक्रमसिंह और बुहाना डीवाईएसपी गोपालसिंह ने बताया कि ट्रेलर के नीचे आए बाइक सवार की जलने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html