google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा नेता और टीटीई की तीखी नोकझोंक.....

Oct 15, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बीजेपी नेता अपने सहयोगी के साथ ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, वह पूर्व में बीजेपी से बक्सर जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं, बीजेपी नेता अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह को ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में बिना टिकट यात्रा करते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ ने पकड़ा | इसके बाद टीटी और भाजपा नेता के बीच विवाद हो गया |

दरअसल, घटना 11 अक्टूबर को जियारत एक्सप्रेस (12395) में हुई, ट्रेन पटना चली थी, प्रथम श्रेणी के कूपे में भाजपा नेता राणा सिंह अपने सहयोगी के साथ बक्सर जाने के लिए बैठे, ट्रेन ने जैसे ही बिहटा क्रॉस किया तो चेकिंग स्टाफ पंकज कुमार केबिन टिकट चेकिंग के लिए पहुंचे |


उन्होंने राणा सिंह और उनके सहयोगी से टिकट मांगा | मगर, भाजपा नेता अपना और सहयोगी का टिकट नहीं दिखा पाए. इस बात पर चेकिंग स्टाफ की भाजपा नेता से बहस होने लगी, भाजपा नेता अपनी गलती मानने की जगह टीटी पर हावी होने लगे, टीटी ने इसका वीडियो बनाया |


वीडियो में नजर आ रहा है कि राणा सिंह टीटी पर पीएम मोदी के लिए गलत शब्दों के उपयोग किए जाने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, टीटी का कहना है कि राणा सिंह ने उनके साथ धक्का मुक्की की | राणा सिंह अपनी गलती मानने की जगह टीटी से कहते हैं कि किसी को बुला लाओ, मैं ट्रेन में ही बैठा हूं, नीचे नहीं उतरूंगा |


इस मामले में बक्सर आरपीएफ से बात की गई तो आरपीएफ प्रभारी दीपक ने बताया कि जियारत एक्सप्रेस के चेकिंग स्टाफ की कॉल पर दो लोगो को बक्सर आरपीएफ लाया गया. दोनों का 4750 रुपए का चालान काटा गया है. इसके बाद दोनों घर चले गए |


बीजेपी नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि घटना 11 तारीख की थी. ज़ियारत एक्सप्रेस में बिहटा के पास चेकिंग स्टाफ हम लोगों से इस बात को लेकर उलझ गया कि आप लोग कैसे बना टिकट इस ट्रेन में चढ़ गए. ऐसे में मैनें ये बताया कि मैं बुखार से पीड़ित था और इलाज करा कर घर जा रहा हूं | चूंकि इस ट्रेन में पटना बक्सर के बीच कोई टिकट नहीं बनाता है. इसलिए हम लोग ऐसे ही (बिना टिकट) सवार हो गए थे |


बीजेपी नेता ने आगे कहा कि विवाद ट्रेन के स्टाफ द्वारा बढ़ाया गया. जब उनके द्वारा प्रधानमंत्री के ऊपर टिप्पणी की गई, हालांकि, मैनें टिकट बनवाया और बक्सर उतर गया | यह कोई मुद्दा नहीं है |इस मामले में राजनीति हो रही है, विवाद ज्यादा बढ़ाया जा रहा है | मैं इस संबंध में कानूनी सलाह लूंगा |


वहीं, टीटी पंकज कुमार का कहना है कि बीजेपी नेता और उनके सहयोगी मुझसे उलझ गए और धमकी भी दी, मैं तो विवाद टालने का प्रयास कर रहा था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html