google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अयोध्‍या में आया हार्ट अटैक, वायुसेना के जवानों ने बचा ली जान.....

Jan 23, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अयोध्या - राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा देखने आए 65 साल के एक शख्‍स को अचानक हार्ट अटैक आ गया। समय रहते भारतीय वायु सेना (IAF) की क्विक रेस्‍पॉन्‍स टीम ने मोबाइल अस्‍पताल के जरिए उन्‍हें मेडिकल हेल्‍प देकर जान बचा ली। पहले सुनहरे घंटे में इलाज मिल जाने के कारण यह पूरी तरह कारगर साबित हुआ।


65 वर्षीय रामकृष्ण श्रीवास्तव रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह देखने गए थे तभी उन्‍हें  हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान वहां मौजूद भारतीय वायु सेना की क्विक रेस्‍पॉन्‍स टीम तुरंत सक्रिय हो गई। विंग कमांडर मनीष गुप्ता के नेतृत्व में भीष्म क्यूब की टीम ने हार्ट अटैक आने के तुरंत बाद रामकृष्‍ण श्रीवास्‍तव को वहां से निकाला और मेडिकल हेल्‍प दी। तुरंत मिले उपचार से उनकी जान बच गई। हार्ट अटैक आने  के बाद पहले एक घंटे को महत्वपूर्ण सुनहरा घंटा कहा जाता है। यह सफल आपातकालीन इलाज के लिए महत्वपूर्ण है। रामकृष्‍ण श्रीवास्‍तव को इस सुनहरे घंटे में इलाज मिल गया और उनकी जान बच गई। उनकी चिकित्‍सकीय जांच में पता चला कि उनका ब्‍लड प्रेशर बढ़ गया था। यह खतरनाक रूप से  210/170 मिमी एचजी के उच्चतम स्तर तक चला गया था। वायुसेना की क्विक रेस्पॉन्स टीम ने उन्‍हें साइट पर ही प्रारंभिक इलाज दिया। बताया गया कि हालत स्थिर होने पर उन्‍हें विशेष देखभाल के लिए सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html