google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीबीआई केस में होगी सुनवाई, पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे मनीष सिसोदिया...

Nov 22, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में आप नेता आज बुधवार को सीबीआई केस में सुनवाई से पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे हैं।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व डिप्टी सीएम को शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर आरोपी बनाया है। इस मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को बीती 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। तब से वह जांच एजेंसी की न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं।

आबकारी घोटाले के मामले में सीबीआई की ओर से मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी लंबी पूछताछ के बाद आप नेता को हिरासत में लिया था। इससे पहले मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी थी।


मामले की विस्तार से सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने कहा था कि आरोपित व्यक्तियों के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अभी भी कई दस्तावेज दाखिल किए जाने बाकी हैं। इस पर अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 207 का अनुपालन जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि मामले की सुनवाई शुरू हो सके।


अदालत ने साथ ही ईडी को भी नोटिस जारी करते हुए बिनाय बाबू की अंतरिम जमानत याचिका पर दलीलें सुनने के लिए मामला 24 नवंबर के लिए सूचीबद्ध किया था। बिनाय एक शराब कंपनी में महाप्रबंधक के रूप में काम करते थे और उन्हें पिछले साल नवंबर में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

फरवरी 2023 में आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के लिए सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई के अनुसार सिसोदिया ने आपराधिक साजिश में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html