ज्ञानवापी को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई टली...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर आज सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई टाल दी गई | अब इस मामले पर 8 नवंबर को हाईकोर्ट सुनवाई करेगा | हाईकोर्ट में आज 30 अक्टूबर को सुनवाई शुरू होते ही मस्जिद पक्ष की ओर से वकील ने कहा कि ट्रांसफर आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दाखिल है |
उक्त याचिका पर 6 नवम्बर को सुनवाई होनी है | इस संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई को 8 नवंबर तक के लिए टाल दिया | गौरतलब है कि वाराणसी की जिला अदालत में याचिका पर सुनवाई हो सकती है या नहीं इस पर हाई कोर्ट को निर्णय लेना है | इससे पहले जिला अदालत ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसके बाद कमेटी ने हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ चुनौती दी है | अब इस पर 8 नवंबर को सुनवाई की जाएगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments