google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं.....

2 hours ago
4 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ, मेडिकल कॉलेज के 31 विद्यार्थियों का प्रवेश उत्सव....



















रायपुर:- मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जिले को स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से “सेवा संकल्प अभियान 2026” के द्वितीय चरण का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इसी अवसर पर शासकीय मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़ के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का प्रवेश उत्सव भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा की नई शुरुआत, स्वास्थ्य सेवा और जनसेवा के संकल्प का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

31 विद्यार्थियों ने शुरू की चिकित्सा शिक्षा की नई यात्रा

कार्यक्रम में शासकीय मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़ के प्रथम वर्ष के कुल 31 छात्र-छात्राओं का प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को लैब कोट, स्टेथोस्कोप, पेन एवं डायरी प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में नीरज निवासी रायगढ़, आशितोष बेहेरा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रौशन कुमार बर्मन जांजगीर-चांपा, आदर्श पाण्डेय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, यश कुमार देवांगन रायपुर, आकाश प्रधान सरगुजा, राहुल वास्निक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, संदीप गुप्ता जशपुर, नरेंद्र सिंह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दक्ष यादव बिलासपुर, आदर्श जटवार बिलासपुर, जीवन कुमार महासमुंद, आर्या गुप्ता सूरजपुर, साहिल कुमार साहू दुर्ग, पीयूष कुमार गुप्ता बलरामपुर, नीरज वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, विपुल उथरा बिलासपुर, साक्षी कुसवाहा सूरजपुर, कुमारी सुप्रिया बिलासपुर, अनामिका भारती बिलासपुर, फैजा जाबिन रायपुर, अदिति राजवाड़े सरगुजा, अमिता बघेल सरगुजा, रानी सिंह सरगुजा, निधी चेलक महासमुंद, श्रेया पैकरा सरगुजा, प्रिया पैकरा कोरिया, निशी गुप्ता गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पलक श्रीवास्तव बिलासपुर, रीतिका चंद्रा कोरबा एवं मधु मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शामिल हैं। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए यह अवसर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक रहा। मेडिकल कॉलेज के माध्यम से जिले में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।


मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और हॉर्टिकल्चर कॉलेज तक शिक्षा का विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने संबोधन में जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एमसीबी जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार नए अवसर विकसित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और हॉर्टिकल्चर कॉलेज जैसी संस्थाएं युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने जिले की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान का उल्लेख करते हुए गोंडवाना फॉसिल्स पार्क, प्राचीन ईंटों से निर्मित रेलवे ब्रिज, कोयलांचल क्षेत्र चिरमिरी और अमृतधारा जलप्रपात जैसे सुंदरता की चर्चा की। उन्होंने कहा कि एमसीबी की पहचान प्राकृतिक संपदा, खनिज संसाधनों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी बन रही है।


आयुष्मान कार्ड और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब, जरूरतमंद और वंचित परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, किसान निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभों का भी उल्लेख किया। इसके साथ ही स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शौचालय निर्माण के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक है।


राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में राज्य में प्रथम स्थान की उपलब्धि

कार्यक्रम के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया। वहीं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि पर सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को जानकारी एवं उपलब्धि से संबंधित सम्मान/स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई।


हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का संकल्प

“आइए मिलकर बनाएं स्वस्थ और निरोग एमसीबी” की भावना के साथ आयोजित सेवा संकल्प अभियान के द्वितीय चरण का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव, हर घर और हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता, जांच, उपचार, परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियों को गति दी जाएगी। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि स्वास्थ्य केवल अस्पताल तक सीमित विषय नहीं है। स्वस्थ समाज के लिए जागरूकता, समय पर जांच, उपचार, स्वच्छता, पोषण और जनभागीदारी भी आवश्यक है। इसी सोच के साथ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में जीवन दीप समिति के स्टाफ द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html