google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्वास्थ्य विभाग ने कहा- मास्क लगाएं, पटना समेत इन जिलों में मिले कोविड के मरीज.....

Dec 31, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार में कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। कड़ाके की ठंड लगातार कोविड मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में पटना, गया और दरभंगा में कोरोना के सात पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए आईजीआईएमएस भेजा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। कोविड के लक्षण दिखने पर फौरन जांच करवाएं। बिहार सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का हर हाल में पालन करें।


पटना सिटी में कोरोना के तीन मरीज मिले। तीनों महिला हैं। इनमें से दो पटना जिले की और तीसरी नालंदा की रहने वाली हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि तीनों अन्य बिमारियों का इलाज कराने आईं थी कोविड टेस्ट में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रोहतास जिले में चार दिन पूर्व कोरोना के चार मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें तीन युवा और एक 10 साल की बच्ची थी। पॉजिटिव बच्ची को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है। वही तीन युवकों को होम आइसोलेशन में रखकर उनका इलाज किया जा रहा था।


गया में तीन और दरभंगा में एक पॉजिटिव केस -

गया जिला में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन मरीज मिले। इस तरह अब गया में एक्टिव केस की संख्या पांच पहुंच गई। इनमें से दो कोरोना मरीजों का सैंपल पटना जांच के लिए भेजा गया। वहीं दरभंगा में सर्दी खांसी बुखार की शिकायत लेकर डीएमसीएच पहुंची 52 वर्ष की महिला की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग से कराई गई आरटीपीसीआर रिपोर्ट के अनुसार महिला कोरोना संक्रमित पाई गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html