स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल में लापरवाही...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलौदाबाजार - छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर दस्तक दे रहा है. इसको लेकर शासन प्रदेशभर के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. वहीं दूसरी ओर बलौदाबाजार में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है.यहां पर मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल में लापरवाही देखने को मिली है |
जिसमें कोविड रैपिड टेस्ट किट और दवाईयों को एक्सपायरी डेट से पहले ही डंपिंग ग्राउंड में फेंक दी गई. ये दवाईयां बलौदाबाजार नगरपालिका के सोनपुरी डंपिंग ग्राउंड में फेंकी गई हैं.इन दवाईयों की एक्सपायरी डेट जुलाई 2024 तक की है. बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दवाइयों को कचरे में फेंकवा दिया है.वहीं जब इस मामले की जानकारी कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा को दी गई तो उन्होंने मामला नया होने की बात कही.वहीं कलेक्टर चंदन कुमार ने इसे गंभीर मानते हुए जांच कराने को कहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments