google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

समाचार पत्र में छपी खबर का स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन, बंद नहीं हुई है बाइक एम्बुलेंस की सेवाएं.....

Jan 3, 2024
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नारायणपुर - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 31 दिसम्बर 2023 को नवभारत समाचार पत्रिका में बाइक एम्बुलेंस एवं प्री-बर्थ वेटिंग होम सेवाएं जिले में हो गयी बंद प्रकाशित किया गया था, जिसका विभाग द्वारा खंडन किया गया है कि वर्ष 2019 से जिला नारायणपुर अंतर्गत मोटर बाइक एम्बुलेंस एवं प्री-बर्थ वेटिंग रूम का संचालन किया जा रहा है एवं विगत 5 वर्षों निरंतर विकासखण्ड नारायणपुर एवं ओरछा के गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव हेतु प्रसव पूर्व प्री-बर्थ वेटिंग रूम भर्ती किया जाता है एवं गर्भवती महिलाओ को स्वास्थ्य जांच, नवजात शिशओं के जांच उपचार के लिए तथा पंहुचविहिन क्षेत्रो के पीडित मरीजो को स्वास्थ्य संस्था तक पंहुचाने का कार्य मोटर बाइक एम्बुलेंस के माध्यम से किया जा रहा है।


चूंकि विगत 5 वर्षों से एक ही संस्था के द्वारा मोटर बाइक एम्बुलेंस एवं प्री-वर्थ वेटिंग रूम की किया जा रहा था पूर्व में उक्त कार्य का सम्पादन कर रहे संस्था का अनुबंध नवंबर 2023 में समाप्त होने एवं जिला में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निविदा प्रकिया नही किया गया था। जिले मे आर्दश आचार संहिता समाप्ति के उपरांत वर्ष 2024 (माह फरवरी 2024 से माह फरवरी 2025) 1 वर्ष के लिए मोटर बाइक एम्बुलेंस एवं प्री-वर्थ वेटिंग रूम का संचालन हेतु निविदा प्रकिया के माध्यम से किये जाने हेतु निविदा का प्रकाशन जन संवाद रायपुर के माध्यम से किया गया है। निविदा प्रकिया पूर्ण होने एवं नवीन संस्था का चयन उपरांत पुनः मोटर बाइक एम्बुलेंस एवं प्री-बर्थ वेटिंग रूम नियमित रूप से किया जावेगा। वर्तमान में विभागीय कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला/पुरुष) के द्वारा गर्भवती महिलाओ को प्रसव पूर्व जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उपस्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कर संस्थागत प्रसव कराया जा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html