google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एवियन इन्फ्लूएंजा H9N2 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट...

Nov 30, 2023
2 min read
































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हिमाचल में एवियन इन्फ्लूएंजा एच9एन2 वायरस के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है और राज्य के अस्पतालों को इस संबंध में सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक इस वायरस से राज्य में कोई संक्रमण नहीं हुआ है लेकिन इसके प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सीएमओ व बीएमओ सहित वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों, एमएस आदि को इसके लिए पर्याप्त प्रबंध करने और जरूरतों को पूर्ण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने और ओपीडी में आने वाले सर्दी, खांसी, बुखार और निमोनिया से पीड़ित मरीजों की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। इस वायरस का बच्चों पर विशेष प्रभाव हो सकता है और यह पुरानी बीमारियों के लक्षणों को भी बढ़ा सकता है। एवियन इन्फ्लूएंजा के लक्षणों में अचानक बुखार आना, सूखी खांसी, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द, गंभीर अस्वस्थता, गले में खराश और नाक बहना शामिल है। ये लक्षण 2 सप्ताह तक रह सकते हैं।


ऐसे में न केवल अस्पतालों को तैयार रहने के लिए कहा गया है अपितु डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं और वायरस की निगरानी, नमूने एकत्रित करने, जांच करने और उपचार की प्रणाली शामिल है। लोगों से भी स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने और किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की अपील की गई है। वहीं सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस वायरस के खतरे को कम करने के लिए जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. गोपाल बेरी ने कहा कि वैसे तो हिमाचल के अस्पताल कोरोना काल से ही पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन नए वायरस को लेकर अस्पतालों को सजग रहने और तैयारियों के साथ इस वायरस सेनिपटने के लिए जरूरतें पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि इसके लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html