स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए कूलर और फ्रिज की ट्रे साफ रखें….

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों के रोकथाम के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के सख्त निर्देश के पश्चात स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की टीम ने फील्ड में उतरकर कर डेंगू सर्वे और लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है। इन विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मैदानी स्तर पर अभियान की कमान संभाल रखी है। शहर में बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर सिन्हा ने डेंगू नियंत्रण में लगे विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी हैं। स्थिति को नियंत्रण में लाने को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है। निगम अमले को भी लगातार कचरे के उठाव और दवा के छिड़काव को लेकर हिदायत दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ.भानु पटेल ने बताया कि मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर घर-घर सर्वे करवाया जा रहा है। घरों में कहीं पानी जमा तो नही इसकी जांच की जा रही है। कूलर, फ्रिज के पीछे का कंटेनर, खुले में पड़े टायर, गमले, बॉक्स और टंकियों में जमा पानी को खाली करवाया जा रहा है। खुली टंकियां जिससे पानी का सप्लाई होता है उसे ढंकवाया जा रहा है। डेंगू से रोकथाम के लिए जरूरी निर्देशों की जानकारी देकर उसे अमल में लाने की सलाह भी लोगों को सर्वे टीम दे रही है। घर में यदि कोई बीमार है तो उसकी जांच कराने और सभी जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments