google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्लेटफार्म पर सिर पटका, गला घोंटकर और पत्थर मारकर हत्या.....

Sep 29, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अजमेर तारागढ़ पहाड़ी पर बड़े पीर के चिल्ले के कच्चे रास्ते पर हुए हत्याकांड का दरगाह थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। नशे का सेवन करते वक्त हुई कहासुनी और मारपीट के दौरान आरोपी और उसके साथी ने हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तारागढ़ पहाड़ी पर बड़े पीर की दरगाह के कच्चे रास्ते पर मंगलवार को फकीर दिव्यांग का शव दो प्लास्टिक के कट्टे में रस्सियों से बंधा हुआ मिला था। पुलिस जांच में मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट पाई गई। शव के पास लोहे की एक बड़ी रॉड भी मिली थी।


एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि दरगाह थाना पुलिस ने वार्ड नंबर-सात पुल्हाभंगी थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार व हाल बड़ा पीर का चिल्ला तारागढ़ निवासी दिव्यांग मोहम्मद जाबिर को डिटेन कर की गई पूछताछ में उसने वारदात कबूली। रविवार मध्य रात्रि को सीपाह इब्राहिमाबाद उत्तर प्रदेश निवासी इस्लाम उर्फ इम्तियाज पुत्र अब्दुल सत्तार के साथ उसकी कहासुनी हुई। जाबिर ने गुस्से में इम्तियाज का सिर पास की चबूतरी पर दे मारा और गला दबा दिया। बाद में आरोपी और उसके साथी बाबा ने पत्थर मारकर हत्या कर दी। प्लास्टिक के दो कट्टे में बांधकर शव को तारागढ़ पहाड़ी पर फेंक दिया।


दरगाह थाना पुलिस आरोपी मोहम्मद जाबिर का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने और बातों में उलझाने का काफी प्रयास किया। सीआईडी के डॉग स्क्वॉड में शामिल श्वान ईको ने मामले में अहम भूमिका निभाई। घटनास्थल पर मौका-मुआयने के दौरान ईको आरोपी मोहम्मद जाबिर के आसपास घूमकर उसे ही सूंघता रहा। ईको के हैंडलर कांस्टेबल कालूराम और पुलिस ने सुराग को अहम मानते हुए जांच शुरू की। बड़े पीर की दरगाह-तारागढ़ जाने वाला कच्चा मार्ग, अंदरकोट-जालियान कब्रिस्तान से सटे इलाके आपराधिक गतिविधियां का गढ़ बन गए हैं। अफीम, गांजा, हेराइन, एमडी ड्रग, अवैध शराब, जुए-सट्टे का कारोबार, पहाड़ों पर अतिक्रमण जैसे मामले आए दिन होते हैं। पहाड़ी इलाका होने से पुलिस भी आसानी से नहीं पहुंच पाती है। दरगाह थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद मीणा, एएसआई बनवारीलाल, हैड कांस्टेबल पप्पीराम, कांस्टेबल प्रेमाराम, जयनारायण, महावीर, मुकेश, जितेंद्र और अन्य।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html