google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इन्हें स्वच्छता में उत्कृष्ठ कार्य के लिए किया गया सम्मानित....

Oct 5, 2023
1 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

15 सितंबर से अक्टूबर 2 तक चले स्वच्छता ही सेवा क्लीनेस ड्राइव का मंगलवार को सम्मान समारोह के साथ समापन हुआ। इस दौरान शहर को स्वच्छ रखने के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वच्छता दीदियों, सफाईकर्मी, एसएलआरएम सुपरवाइजर्स एवं सफाई दरोगा का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


शासन के निर्देश पर 15 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा गार्बेज फ्री सिटी क्लीनेस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान, पौधरोपण, रैली, वार्ड भ्रमण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शहरवासियों को शहर को स्वच्छ रखने, सूखा और गीला कचरा रखने के लिए दो डस्टबीन का उपयोग और अलग-अलग रूप में कचरे को देने, घरों से निकलने वाले कचरे को कहीं पर नहीं फेंकने उसे डस्टबीन में रखने और कचरे को निगम के स्वच्छता वाहन या रिक्शा दीदियों को ही देने की अपील करते हुए लोगों को जागरूक किया गया।


मंगलवार को पंजरीप्लांट स्थित आडिटोरियम में महापौर जानकी काट्जू व एमआईसी सदस्य शेख सलीम नियारिया की उपस्थिति में सम्मान समारोह के साथ क्लीनेस ड्राइव का समापन हुआ। मेयर काट्जू ने सभी स्वच्छता दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html