google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गुस्से में लगा दी क्लास, जाम में फंसे एसपी ने टीआई को लगाया फोन...

Nov 5, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा- इंडस्ट्रियल एरिया होने के चलते शहर में आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं | आम लोग तो इस जाम के हालात से हर दिन दो चार होते हैं लेकिन, जब जिले से एसपी ही जाम में फंस जाएं तो फिर क्या कहना | शुक्रवार की रात एसपी जितेंद्र शुक्ला परसाभाठा से गुजर रहे थे तभी उनका वाहन जाम में फंस गया |


जाम इतना लंबा था कि एसपी खुद 30 से 40 मिनट तक गाड़ी में बैठे रहे और जब जाम में फंसे एसपी साहब को गुस्सा आया तो उन्होने तुरंत मौके पर बालको टीआई लक्ष्मण खूंटे को बुलाया और उनकी जमकर क्लास लगाई | जिसके बाद टीआई साहब डंडा लेकर खुद जाम खुलवाने के लिए गाड़ियों के काफिले के बीच घुस गए | टीआई साहब को देखते ही वाहन चालकों ने अपनी अपनी गाड़ी किनारे कर ली जिसके बाद एसपी साहब की गाड़ी वहां से निकल पाई |


बालको प्लांट से रोजाना बड़ी संख्या में लोडेड वाहन निकलते हैं | भारी वाहनों के शहर के बीच से गुजरने के चलते हर दिन जाम के हालात बन जाते हैं | तो वहीं सड़कों की हालत खराब होने के चलते वाहन भी तेजी से नहीं निकल पाते, जिससे घंटों जाम के हालात शहर के बीचो बीच बने रहते हैं | एसपी जितेंद्र शुक्ला को भी परसाभाठा में रोज जाम लगने की खबर तब लगी जब वो सिविल ड्रेस में वहां से गुजर रहे थे और उसी वक्त जाम में फंस गये | खराब सड़क और भारी वाहनों के रोजाना यहां से गुजरने के चलते जाम रोज लगता है, प्रशासन को भी इस बात का पता है | जाम को हटाने और ट्रैफिक को सही रखने के लिए कोई कदम पुलिस की ओर से अबतक नहीं उठाया गया | पुलिस ने वहां पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए किसी की ड्यूटी लगाई होती तो शायद एसपी साहब जाम में नहीं फंसते |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html