google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ से निकला और बिहार में आकर फंस गया, तेल का खेल या खेल में निकल गया तेल का 'सच'....

Jul 2, 2025
2 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

नवादा के गोविंदपुर में पुलिस ने एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। छत्तीसगढ़ से लाई जा रही इस शराब को जब्त कर टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान धनबाद निवासी के रूप में हुई है।

नवादा: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। दूसरी तरफ उत्पाद विभाग की टीम और बिहार पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर शराब कारोबारियों को माल समेत को धड़-पकड़ करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में नवादा के गोविंदपुर थाना की पुलिस ने एक टैंकर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। मौके पर टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है

तेल के टैंकर में शराब

थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि गोविंदपुर चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक टैंकर में भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। मौके पर एएसआई रामबली प्रसाद, रूपेश कुमार मौजूद थे।उन्होंने बताया कि यह शराब छत्तीसगढ़ से लाई जा रही थी। टैंकर नंबर BR09GB 7821 से शराब बरामद की गई।


धनबाद का रहने वाला है ड्राइवर

ड्राइवर की पहचान धनबाद जिले के उपेंद्र तुरिया के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। हालांकि यह शराब एक करोड़ से अधिक रुपयों की बताई जा रही है। अनुमंडल एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष गुप्त सूचना पर गोविंदपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार पटेल ने एक टैंकर से भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल की जगह अंग्रेजी शराब बरामद की।


टैंकर में थी 500 पेटी शराब

सिपाही और चौकीदार के सहयोग से टैंकर से शराब निकाली गई। टैंकर से लगभग 500 पेटी शराब रखी हुई थी। इसकी कीमत करोड़ों रुपए लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर से ये पूछताछ की जा रही है कि वो शराब को कहां ले जाने वाला था। साथ ही साथ मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक तस्करी में शामिल हर शख्स के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html